धनतेरस पर देर शाम तक बाजार में बरसा धन

गढ़वा: गढ़वा जिले में मंगलवार को धनतेरस का बाजार गरम रहा. गढ़वा शहर में सबसे अधिक धनतेरस की खरीदारी हुई. इनमें ग्राहकों के ज्यादा पैसे वाहनों के खरीदारी पर खर्च करते देखा गया. इसमें चार पहिया व दुपहिया वाहन की खरीदारी शामिल है. जबकि इक्का-दुक्का में ट्रैक्टर, ऑटो रिक्शा जैसे वाहनों की भी खरीदारी हुई […]
इसमें सबसे अधिक बाइक होंडा की मांग रही़ होंडा बाइक शोरूम के प्रोपराइटर हेमंत लाल गुप्ता ने बताया कि दोपहर तक उनकी 125 बाइक की बिक्री हो चुकी है़ शाम तक 145 तक बिकने के अनुमान हैं. इससे करीब 75 लाख का व्यवसाय हुआ है. जबकि बजाज कंपनी की 34 बाइक की खरीदारी हुई. शहर में कचहरी रोड स्थित अलका बजाज शो-रूम के प्रोपराइटर शौकत खान ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर 34 मोटरसाइकिल की बिक्री हुई है़
इस तरह करीब 20 लाख के व्यवसाय हुए हैं. उन्होंने बताया कि इसमें जो उन्हें मुनाफा हुए हैं, उसका 50 प्रतिशत वे गरीब बच्चों की पढ़ाई में खर्च करेंगे़ इसी तरह हीरो कंपनी की 30 बाइक दोपहर तक बिक चुकी थी़ शहर के सोनपुरवा स्थित हीरो बाइक ऑटो के प्रोपराइटर मो इमाम ने बताया कि शाम तक पांच और बाइक बिकने के अनुमान हैं. इससे उनके करीब 15 लाख के व्यवसाय हुए हैं. जिले में
ज्वेलर्स दुकान में एक अनुमान के अनुसार 70 लाख के गहने बिकने के अनुमान हैं. इलेक्ट्रॉनिक व ज्वेलर्स के कई दुकानों में सामान की खरीदारी के साथ उपहार अथवा एक स्क्रैच कूपन दिया जा रहा है़ स्क्रैच करने के बाद ग्राहकों को संबंधित उपहार देकर उन्हें प्रभावित किया जा रहा है़ इसी तरह खिलौने व घर सजाने के सामान, मिट्टी के बर्तन की भी खरीदारी हुई. धनतेरस पर मोबाइल सेट की भी खूब बिक्री हुई. बाजार में चाइनीज सामन के बहिष्कार का असर था़ हर साल चाइनीज सामान की बिक्री करनेवाले कई दुकानदार इस बार या तो चाइनीज सामान रखे ही नहीं थे अथवा कुछेक सामान था़ गायत्री इलेक्ट्रॉनिक के प्रोपराइटर मनोरंजन कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार उन्होंने चाइनीज सामान का ऑडर ही नहीं दिया है़ न ही इस बार कोई ग्राहक उनके पास चाइनीज सामान खरीदने आया है़ चाइनीज सामान के बहिष्कार का गढ़वा शहर में काफी प्रभाव रहा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




