मुखिया मधु देवी का वित्तीय पावर सीज

गढ़वा: मझिआंव प्रखंड के सोनपुरवा पंचायत की मुखिया मधु देवी का वित्तीय पावर सीज कर दिया गया है़ साथ ही अग्रेतर कार्रवाई के लिए ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज) के सचिव को उपायुक्त गढ़वा ने पत्र प्रेषित किया है़ मुखिया के स्थान पर सोनपुरवा की उप मुखिया सीता देवी को मुखिया से संबंधित वित्तीय पावर […]
एसडीओ गढ़वा के पत्रांक 355 दिनांक पांच अगस्त 2017 के जांच प्रतिवेदन के अनुसार सोलर लाइट का क्रय जेरेडा से करना चाहिए था. लेकिन मुखिया ने स्थानीय विक्रेता से सोलर लाइट लगवाया था़ एसडीओ के दूसरे जांच प्रतिवेदन के पत्रांक 442 दिनांक 24 अगस्त 2017 में मनरेगा की छह योजनाएं व 14वें वित्त की राशि से बनी दो योजनाओं में वित्तीय अनियमितता बरतने की पुष्टि की गयी है़ इन सभी पदाधिकारियों के जांच रिपोर्ट के आलोक में मुखिया से स्पष्टीकरण मांगा गया था़, जिसे असंतोषजनक पाया गया है़.
उपायुक्त की ओर से ग्रामीण विकास सचिव को भेजे पत्र में मुखिया को पदच्युत करने की अनुशंसा भी की गयी है़ इस संबंध में पंचायती राज पदाधिकारी मैरी मड़की ने बताया कि मुखिया को पावर सीज करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए उपायुक्त स्तर से सरकार को भेजा गया है़ वहां से मिले निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




