ePaper

गढ़वा का युवक रिश्तेदार के नाम से फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीर व आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करता था, पकड़ा गया

Updated at : 23 Aug 2017 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा का युवक रिश्तेदार के नाम से फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीर व आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करता था, पकड़ा गया

गढ़वा : फेसबुक पर देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें और उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां अपने रिश्तेदार से नाम से पोस्ट करनेवाले युवक को पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हिंदू देवी-देवताओं के अश्लील चित्र व उनके बारे […]

विज्ञापन

गढ़वा : फेसबुक पर देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें और उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां अपने रिश्तेदार से नाम से पोस्ट करनेवाले युवक को पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि हिंदू देवी-देवताओं के अश्लील चित्र व उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के जरिये यह युवक सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था. इसकी हरकतों की वजह से एक समुदाय में इसके प्रति काफी रोष था. मामला जैसे ही पुलिस के पास पहुंचा, पुलिस ने उक्त युवक की खोज शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ें : इंतजार की घड़ियां खत्म, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 9 सितंबर को रांची में करेंगे स्मार्ट सिटी का शिलान्यास

एक महीने बाद जाकर युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा. मंगलवार को एसपी ने गिरफ्तार युवक को मीडिया के सामने पेश किया. हालांकि, विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने उक्त युवक का नाम व पता गोपनीय रखा है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने पारिवारिक दुश्मनी साधने के लिए इस हथकंडे का इस्तेमाल किया.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक को विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है. उसके युवक के पास से दो मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद हुए हैं. उन्होंने बताया कि लगभग एक माह पूर्व परवेज आलम नामक व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट से उक्त युवक ने देवी-देवताओं के विरुद्ध अश्लील टिप्पणी की थी.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग : हॉस्पिटल में होता था लिंग परीक्षण, गर्भपात कराने आयी महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

इस मामले में शिकायत मिलने पर रंका से परवेज को पुलिस ने हिरासत में लिया था. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की, तो पाया कि उसके नाम का गलत इस्तेमाल करके उसे फंसाने की साजिश रची गयी है. इसके बाद पुलिस की एक टीमको मामले की तह तक जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी. सामान्य पूछताछ के बाद परवेज को पुलिस ने छोड़ दिया.

उधर, दोषी युवक जो पुलिस के हत्थे अब चढ़ा है, ने खेसारी लाल के नाम से फेसबुक अकाउंट खोल रखा था. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने सबसे पहले खेसारी लाल के नाम से एक फेसबुक अकाउंट खोला. इसमें उसने तीन हजार लोगों को जोड़ा. फिर अपने रिश्तेदार परवेज की तस्वीर उसके फेसबुक से उठाकर उस अकाउंट को अपडेट किया.

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा में भी चोटीकटवा की अफवाह, महिला का बाल काटने का मामला प्रकाश में आया

इतना करने के बाद उसने देवी-देवताओं के नाम पर अश्लील टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवक का परवेज आलम के साथ पारिवारिक लड़ाई चल रहा है. इस मामले में पूर्व में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें आरोपी की भी पिटाई हुई थी. उसी का बदला लेने के लिए उसने परवेज के नाम का इस्तेमाल किया.

इतना ही नहीं, उसने संजय सिंह के नाम से एक दूसरा फेसबुक अकाउंट बनाया और कुछ लोगों को उसने व्यक्तिगत रूप से मैसेज भेजकर परवेज व उसके परिवार को फंसाने के तरह-तरह के हथकंडे भी बताये. इसके पश्चात रंका एसडीपीओ विजय कुमार व आइटी सेल ने गहन छानबीन की और उस युवक तक आखिरकार पहुंच ही गये. एसपी ने बताया कि पकड़ा गया युवक ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है. एक दुकान में काम करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola