सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचायें

Published at :29 Jun 2017 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचायें

भाजपा की बैठक वंशीधर नगर : नगर उंटारी गढ़ परिसर में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारियो की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी की अध्यक्षता में हुई़ बैठक का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, पूर्व विधायक […]

विज्ञापन
भाजपा की बैठक
वंशीधर नगर : नगर उंटारी गढ़ परिसर में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारियो की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी की अध्यक्षता में हुई़ बैठक का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने माल्यापर्ण कर किया़ बैठक में मंडल के पदाधिकारियों से विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास के नारा के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है़ केंद्र व राज्य सरकार बिजली, पानी, सड़क शिक्षा व स्वास्थ जैसी मूलभूत सुविधा मुहैया कराने का काम कर रही है़ मंडल के पदाधिकारी बूथ समिति का गठन कर घर-घर जाकर सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दे़
पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनहित के लिए कई योजनाएं चला रही है़ जिसका लाभ लोगों तक पहुचें, इसकी जबावदेही मंडल के सभी पदाधिकारियों की है़
घर-घर जाकर हम सभी सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराये़ं उन्होंने कहा कि कुछ लोग केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अपनी योजना बता कर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहें है़ जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने कहा कि बूथ स्तर पर कमेटी गठित कर संगठन को मजबूत बनाये़ उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यकम वन बूथ टेन यूथ को मजबूती से लागू करे़ बैठक को जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, मुक्तेश्वर पांडेय, विनय कुमार चौबे, ओम प्रकाश तिवारी, शिव कुमार पांडेय सहित अन्य ने संबोधित किया़
बैठक में अमरनाथ पांडेय, ईश्वरी कमलापुरी, ओम प्रकाश गुप्ता, अरुण तिवारी, नीरज कुमार, मथुरा पासवान, बंगाली सिंह, बिपीन सिंह, सोबरन चंद्रवंशी, अनुप निराला, संजय पांडेय, सुधीर प्रसाद, रंगदार सिंह, देवेंद्र सिंह, मनोज पासवान, रोहित वर्मा, प्रमुख धर्मराज पासवान, सुरेश भंडारी, संजय गुप्ता, मुखिया मधुलता, सुरेश प्रसाद सहित सभी मंडलो के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे़ं बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola