भीम बराज गेट से महिला का शव बरामद

Published at :26 Jun 2017 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
भीम बराज गेट से महिला का शव बरामद

कांडी : भीम बराज गेट संख्या 27 से रविवार की सुबह अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. मामला पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र का है. मोहम्मदगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है. पुलिस के अनुसार महिला की हत्या कर बराज पुल के ऊपर से […]

विज्ञापन
कांडी : भीम बराज गेट संख्या 27 से रविवार की सुबह अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. मामला पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र का है. मोहम्मदगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है. पुलिस के अनुसार महिला की हत्या कर बराज पुल के ऊपर से फेंके जाने के क्रम में गेट संख्या 27 पर पड़े रहने की प्रबल संभावना है.
महिला के शरीर में कई जगह चोट के ताजे गहरे निशान थे. महिला के सिर, चेहरा, पैर में किसी धारदार हथियार के निशान मौजूद थे. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मौके पर कांडी थाना के एएसआइ शिबू सोरेन भी दल-बल के साथ मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola