गढ़वा : मोबाइल को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा, चार घायल

Published at :24 Jun 2017 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा : मोबाइल को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा, चार घायल

गढ़वा : जिले के मझिआवं थाना क्षेत्र के अंधौरा गांव में राममूरत साहू और उनके पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर हुए झगड़े ने विकराल रूप धारण कर लिया. बताया जा रहा है किझगड़ा आगे बढ़ने पर मनीता ने अपने मायके रंका थाना के गौर गड़ा गांव फोन कर दिया, जहां से उसके पिता केदार […]

विज्ञापन

गढ़वा : जिले के मझिआवं थाना क्षेत्र के अंधौरा गांव में राममूरत साहू और उनके पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर हुए झगड़े ने विकराल रूप धारण कर लिया. बताया जा रहा है किझगड़ा आगे बढ़ने पर मनीता ने अपने मायके रंका थाना के गौर गड़ा गांव फोन कर दिया, जहां से उसके पिता केदार साह, भाई बसंत साह एवं छोटेलाल साह आदि 6-7 लोग तीन मोटरसाइकलपरसवार होकर आये. दामाद राममूरत एवं समधी भोला साह को टांगी से मारकर घायल कर दिया.

हल्ला सुनकर आये राजू राम एवं दशरथ राम को भी उन लोगों ने टांगी से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इस मामले को देखते ही ग्रामीण काफी उग्र हो गये और हमलावरों को मारने दौड़ पड़े. जब उन लोगों ने ग्रामीणों को दौड़कर आते देखा तो भागनाशुरू कर दिए, लेकिन तब तक ग्रामीणों नेससुर केदार साह एवं उनके पुत्र बसंत दोनो को पकड़कर धुलाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया. चारो घायलों को रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया, जबकि काफी गंभीर रूप से जख्मी राजू राम एवं दशरथ राम को गढ़वा रेफर कर दिया गया

इधर भुक्त भोगी द्वारा अपनी पत्नी,ससुर एवं दो साले सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने केदार साह, बसंत साह एवं राममूरत की पत्नी मनीता को गिरफ्तार कर लिया है. खबर लिखे जाने तक उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola