भोजपुर पंचायत पर राशि दुरुपयोग का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2017 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

बंशीधर नगर : प्रखंड के जिला परिषद सदस्या प्रियंका देवी ने बीडीअो मुरली प्रसाद यादव को पत्र सौंप कर प्रखंड के भोजपुर पंचायत के मुखिया द्वारा खर्च किये गये 14वें वित्त आयोग की राशि की जांच करने तथा दोषी पाये जाने पर कार्रवाई करने की मांग किया है. उन्होंने सौंपे गये मांग पत्र के माध्यम […]
विज्ञापन
बंशीधर नगर : प्रखंड के जिला परिषद सदस्या प्रियंका देवी ने बीडीअो मुरली प्रसाद यादव को पत्र सौंप कर प्रखंड के भोजपुर पंचायत के मुखिया द्वारा खर्च किये गये 14वें वित्त आयोग की राशि की जांच करने तथा दोषी पाये जाने पर कार्रवाई करने की मांग किया है. उन्होंने सौंपे गये मांग पत्र के माध्यम से बताया कि भोजपुर पंचायत में उपलब्ध कराये गये 14वें वित्त आयोग की राशि खर्च करने में मुखिया ने मनमानी किया है. उन्होंने कहा कि मुखिया द्वारा गलत तरीके से एक ही स्थान पर चार चार चापानल लगाया गया है.
लगाये गये चापानल से उक्त स्थान पर किसी खास परिवार को ही लाभ होगा. उन्होंने बताया कि पंचायत में बिना कार्य कराये नये कूप की मरम्मत के नाम पर भी राशि का निकासी किये जाने का मामला आया है. मौके पर जिप सदस्या के साथ भोजपुर पंचायत के बीडीसी अनिता देवी, अनिल पासवान, अजय पासवान, जितेंद्र यादव, अनिल शर्मा, उदय यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




