आइएएस बनना चाहती है बबली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jun 2017 10:16 AM (IST)
विज्ञापन

रंका : रंका बाजार मेन रोड निवासी कृष्णा कुमार साह की पुत्री बबली कुमारी ने इंटर कला की परीक्षा में 386 अंक लाकर जिला टॉप किया है. बबली के इस प्रदर्शन से पूरा रंका का नाम रोशन हुआ है. बबली स्थानीय राजमाता गुंजेश्वरी देवी इंटर महाविद्यालय की छात्रा है. बबली के जिला टॉप होने पर […]
विज्ञापन
रंका : रंका बाजार मेन रोड निवासी कृष्णा कुमार साह की पुत्री बबली कुमारी ने इंटर कला की परीक्षा में 386 अंक लाकर जिला टॉप किया है. बबली के इस प्रदर्शन से पूरा रंका का नाम रोशन हुआ है. बबली स्थानीय राजमाता गुंजेश्वरी देवी इंटर महाविद्यालय की छात्रा है. बबली के जिला टॉप होने पर उसके परिवार के अलावा उसके विद्यालय के शिक्षक भी गौरवान्वित हैं.
अपनी इस सफलता पर बबली ने इसका श्रेय अपनी मां को दिया है. उसने कहा कि उसकी मां उसकी पढ़ाई में हमेशा मार्गदर्शन करती थी. बबली ने कहा कि आगे वह अच्छी पढ़ाई कर आइएएस बनना चाहती है. उसने कहा कि इसके लिए वह पूरी लगन व मेहनत से पढ़ाई करेगी. बबली की मां प्रमिला देवी ने कहा कि वह अपनी पुत्री को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी और सभी आवश्यक सुविधा प्रदान करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




