बंद रखे अपने प्रतिष्ठान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2017 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

जीएसटी के खिलाफ कपड़ा व्यापारियों ने गढ़वा : जीएसटी में कपड़ा व्यवसाय को शामिल करने के विरोध में गढ़वा जिले के कपड़ा व्यवसायियों ने गुरुवार को अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा़ इस वजह से ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा़ संध्या करीब तीन बजे तक विरोध स्वरूप प्रतिष्ठान बंद रखने के पश्चात संध्या में […]
विज्ञापन
जीएसटी के खिलाफ कपड़ा व्यापारियों ने
गढ़वा : जीएसटी में कपड़ा व्यवसाय को शामिल करने के विरोध में गढ़वा जिले के कपड़ा व्यवसायियों ने गुरुवार को अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा़ इस वजह से ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा़ संध्या करीब तीन बजे तक विरोध स्वरूप प्रतिष्ठान बंद रखने के पश्चात संध्या में प्रतिष्ठान खोल दिये गये़ गढ़वा शहर के कपड़े के मुख्य प्रतिष्ठान रवि साड़ी सेंटर, अनिल टेक्सटाइल, राज घराना, केसरी कलेक्शन, राधे-राधे, केसरी हैंडलूम, बाबा कमलेश, रामलला ओमप्रकाश, नसीम एंड संस, अमित ड्रेसेज, एसके फैशन आदि प्रतिष्ठान बंद रहे़
गुरुवार को गढ़वा में लगनेवाले साप्ताहिक हाट बाजार के बावजूद कपड़ा व्यवसायियों ने जीएसटी का विरोध करते हुए प्रतिष्ठानों को बंद रखा़ इस मौके पर कपड़ा व्यवसायियों ने कहा कि अब तक के किसी सरकार ने कपड़ा व्यवसाय को टैक्स के दायरे में नहीं लाया था़ लेकिन भाजपा सरकार ने कपड़ा व्यवसायियों पर यह अतिरिक्त बोझ डाला है़, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा़ उन्होंने कहा कि आज की बंदी के पश्चात जरूरत पड़ी, तो आगे भी आंदोलन को बढ़ाया जायेगा़ इस अवसर पर विजय कुमार, अनिल गुप्ता, रवि, संदीप, अमर, उत्तम कमलापुरी, रुपेश, सोनू, अमित, प्रिंस गुप्ता, जावेद अंसारी आदि ने हड़ताल में हिस्सा लिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




