सीआरपीएफ हर क्षेत्र में भूमिका निभाता है

Published at :15 Jun 2017 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
सीआरपीएफ हर क्षेत्र में भूमिका निभाता है

गढ़वा : विश्व रक्तदाता दिवस सह सीआरपीएफ के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सीआरपीएफ 172 बटालियन द्वारा बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया़ शिविर में करीब 40 यूनिट रक्तदान किया गया़ इसका उदघाटन सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी विनय कुमार सिंह ने किया़ श्री सिंह ने कहा कि सीआरपीएफ द्वारा बाहर की […]

विज्ञापन
गढ़वा : विश्व रक्तदाता दिवस सह सीआरपीएफ के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सीआरपीएफ 172 बटालियन द्वारा बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया़ शिविर में करीब 40 यूनिट रक्तदान किया गया़ इसका उदघाटन सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी विनय कुमार सिंह ने किया़
श्री सिंह ने कहा कि सीआरपीएफ द्वारा बाहर की लड़ाई हो अथवा अंदर की, रक्तदान कर जीवन बचाने का काम किया जाता है़ दोनों का एक ही उद्देश्य है़ सीआरपीएफ हर क्षेत्र में काम करता है, जो मानव व समाज के हित में हो़ उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर से लोगों को प्रेरणा मिलेगी.
लोग जागरूक होकर ब्लड बैंक में रक्तदान करेंगे़ शिविर में रेडक्रॉस के सचिव डॉ जेपी सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से कॉलेस्ट्रोल नहीं बढ़ता है़ रक्तदान करने से रक्त का संचार बढ़ जाता है़ उन्होंने यह भी कहा कि बिना जांच के किसी का रक्त नहीं लेना चाहिए.
किसी को भी रक्त की जरूरत हो, तो वे ब्लड बैंक से ही रक्त लें. उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल में यदि रक्त की जरूरत हो, तो वे यहां से रक्त ले सकते हैं. सभी अस्पताल के लोगों को रक्तदान करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि रक्तदान में सीआरपीएफ 172 बटालियन से काफी सहयोग मिला है़ इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ राम विनोद कुमार ने कहा कि सीआरपीएफ द्वारा किये गये रक्तदान से गढ़वा के लोगों को काफी सुविधा मिली है़ इस रक्त से कितने लोगों की जान बच सकती है़ मंच का संचालन एसआई एसके पांडेय ने किया़ रक्तदान में द्वितीय कमांडेंट योगेंद्र कुमार मिश्रा ने भी भाग लिया़
रक्तदान करनेवाले अन्य लोगों में पंकज कुमार, पुरूषोत्तम कुमार, दीपक कुमार, राजेश कुमार, राजकुमार मिश्रा, श्याम लाल मिश्रा आदि के नाम शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola