जतपुरा गोलीकांड के हत्यारों को फांसी दिलायी जायेगी : बाबूलाल

Published at :08 Jun 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
जतपुरा गोलीकांड के हत्यारों को फांसी दिलायी जायेगी : बाबूलाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने जतपुरा पहुंच कर गोलीकांड की जानकारी ली बालू घाट का भी निरीक्षण किया परिवार के न्याय के लिए सरकार से लड़ाई लड़नी होगी विशुनपुरा : झाविमो सुप्रीमो सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने पार्टी के नेताओं के साथ बुधवार को जतपुरा बांकी नदी बालू घाट का निरीक्षण किया तथा […]

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने जतपुरा पहुंच कर गोलीकांड की जानकारी ली

बालू घाट का भी निरीक्षण किया
परिवार के न्याय के लिए सरकार से लड़ाई लड़नी होगी
विशुनपुरा : झाविमो सुप्रीमो सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने पार्टी के नेताओं के साथ बुधवार को जतपुरा बांकी नदी बालू घाट का निरीक्षण किया तथा गोलीकांड के शिकार ग्रामीणों के परिजनों से मुलाकात की. जतपुरा में मृतक के आश्रितों से मिलने के पश्चात श्री मरांडी ने विशुनपुरा रामवि के मैदान में एक जनसभा भी की. सभा को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि जतपुरा कांड में एक ही घर के पूरा परिवार खत्म हो गया है.
अब उस घर में कमानेवाले कोई भी व्यक्ति नहीं बचा है. परिवार के न्याय के लिये सरकार से लड़ाई लड़नी होगी. अपराधियों की सजा दिलाकर ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि हत्या करने वाले को फांसी की सजा दिलवायी जायेगी. उन्होंने कहा कि बालूघाट पर बालू का उठाव अवैध हो रहा था. इस मामले में संवेदक द्वारा पर्यावरण से संबंधित परमिट भी नहीं लिया गया था. जिस घाट से बालू का उठाव हुआ है, वहां 30 फीट गहराई की गयी है.
नदी में मशीन लगाकर बालू का उठाव किया जा रहा था. जबकि बालू का उठाव मजदूरों से करना था. उन्होंने कहा कि इस मामले में ग्रामीणों ने प्रशासन को पहले आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की और जब गरीबों ने इसका विरोध किया तो उनपर गोली चला कर हत्या कर दी गयी. साथ ही हत्या के बाद निर्दोष व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इससे पहले श्री मरांडी ने जतपुरा में यादव परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बांकी नदी से हो रहे बालू उठाव की भी पूरी जानकारी ली. सभा में श्री मरांडी ने पार्टी नेताओं के साथ मृतक उदय यादव, पुत्र निरंजन यादव एवं बिमलेश यादव कोश्रद्धांजलि दी.
डीसी व खनन पदाधिकारी पर भी प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए
श्री मरांडी ने कहा कि इस घटना की प्राथमिकी खनन विभाग एवं उपायुक्त पर होनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि अपराधियों ने पहले तीन की हत्या कर ट्रकों में आग लगा कर निर्दोष ग्रामीणों को फंसाया.
भाजपा सरकार में किसान अपने हक के लिये लड़ाई लड़ रहे हैं, तोसरकार उन पर गोलियां चला कर हत्या करवा रही है. उन्होंने कहा कि उनके समय में बालू का कोई टेंडर नहीं किया गया था. गांव के लोग ही अपना गांव में बालू- मिट्टी का उपयोग कर रहे थे . लेकिन रघुवर की सरकार बालू टेंडर करवा कर निर्दोषों की हत्या करवा रही है. सभा को महिला मोरचा की केंद्रीय अध्यक्ष शोभा यादव, पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, प्रभात भुइयां, विजय केसरी, अर्चना देवी, इरशाद अहमद आदि ने भी संबोधित किया.
बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया
गढवा : झाविमो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का झाविमो के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता एवं युवा जिलाध्यक्ष मो नेसार समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने टंडवा पुरन चौक स्वागत किया. इस मौके पर झाविमो के कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola