समिति के सचिव को विरोध का सामना करना पड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध के कारण बिना किराया वसूले ही लौटे गढ़वा मझिआंव : मझिआंव बाजार समिति में लगभग बीस वर्ष पूर्व बने दुकानों का किराया लेने आये गढ़वा कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव हरिनारायण ठाकुर एवं मार्केट सुपरवाइजर महादेव राम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा. दोनों अधिकारियों को बिना किराया वसूले ही वापस […]
विज्ञापन
विरोध के कारण बिना किराया वसूले ही लौटे गढ़वा
मझिआंव : मझिआंव बाजार समिति में लगभग बीस वर्ष पूर्व बने दुकानों का किराया लेने आये गढ़वा कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव हरिनारायण ठाकुर एवं मार्केट सुपरवाइजर महादेव राम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा. दोनों अधिकारियों को बिना किराया वसूले ही वापस गढ़वा लौटने को मजबूर होना पड़ा. बुधवार को बाजार समिति के सचिव के आने की बात सुनते ही दुकानदार एवं स्थानीय लोगों का जमघट लगना शुरू हो गया था. सचिव के यहां पहुंचते ही लोगों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी. इस पर सचिव श्री ठाकुर को कहना पड़ा कि अभी वे नये-नये आये हैं, इसलिए यहां की समस्याओं से अनभिज्ञ हैं.
इस दौरान सचिव के सामने बाजार समिति की समस्या बताते हुए विश्वनाथ सोनी के पुत्र रवि कुमार सोनी सहित कई दुकानदारों ने अपने-अपने कागजातों को दिखाते हुए कहा कि उन्हें दुकान तो आवंटित किया गया, लेकिन आज तक उनको दुकान हैंडओवर नहीं किया गया. इस बीच उनलोगों द्वारा कई बार लिखित आवेदन देकर आवंटित दुकान दिलाने की मांग की गयी. लेकिन किसी भी पदाधिकारी के कान पर जूं भी नहीं रेंगा. पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण आज तक उन्हें दुकान नहीं मिल सका. लेकिन दुकान के किराये के लिये बराबर नोटिस आता रहा.
लोगों के कहा कि जो दुकान उन्हें मिला ही नहीं, उसका किराया कैसे दें. इस दौरान प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रेमानंद त्रिपाठी ने बाजार समिति में लगे कूड़े के विशाल ढेर एवं उससे उठते बदबू की शिकायत की और कहा गया कि इससे महामारी फैलने की आशंका है. साथ ही बाजार समिति की भूमि का कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किये जाने की भी शिकायत की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




