बीरबल गांव से 100 बोरी अवैध यूरिया खाद जब्त

Updated:
विज्ञापन
बीरबल गांव से 100 बोरी अवैध यूरिया खाद जब्त

एसडीओ ने खाद की कालाबाजारी के खिलाफ की छापेमारी

विज्ञापन

एसडीओ ने खाद की कालाबाजारी के खिलाफ की छापेमारी प्रतिनिधि, धुरकी धुरकी थाना क्षेत्र में प्रशासन ने यूरिया खाद की अवैध कालाबाजारी के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की. अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा के नेतृत्व में सगमा प्रखंड के बीरबल गांव में छापेमारी कर 100 बोरी अवैध यूरिया खाद जब्त की गयी. यह खाद एक किराये के मकान में गैरकानूनी तरीके से रखा गया था, जिसका मालिक पंकज कुमार गुप्ता बताया जा रहा है. छापेमारी के दौरान एसडीओ ने खाद संबंधी लाइसेंस और वैध कागजात की मांग की, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद तत्काल किराये के मकान को सील करने का आदेश दिया गया. एसडीओ मिर्धा ने बताया कि प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि बीरबल गांव में यूरिया खाद की कालाबाजारी हो रही है. उसी आधार पर टीम ने कार्रवाई की और भारी मात्रा में खाद बरामद किया. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. जानकारी के अनुसार जब्त की गई खाद उत्तर प्रदेश के विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार गांव से फर्जी तरीके से मंगाकर स्थानीय स्तर पर बेची जा रही थी. इस कार्रवाई में सगमा अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह, धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन कुमार राउत, बीटीएम धुरकी अंबुज जायसवाल, जिप सदस्य पति तारा चंद यादव समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. विदित हो कि प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन द्वारा सरकारी पैक्स और अनुज्ञप्तिधारी दुकानदारों के माध्यम से ही खाद का वितरण किया जाता है. इसके बावजूद किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola