East Singhbhum News : बीटी सुपर को हराकर वाइएफसीसी चैंपियन

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : बीटी सुपर को हराकर वाइएफसीसी चैंपियन

बहरागोड़ा : जेएससीए कमेटी के टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

विज्ञापन

बहरागोड़ा .

बहरागोड़ा के वीणापाणि स्टेडियम में बहरागोड़ा क्रिकेट एकेडमी और जेएससीए बहरागोड़ा प्रखंड कमेटी की ओर से आयोजित बीपीएल टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया. फाइनल मैच वाइएफसीसी और बीटी सुपर के बीच खेला गया. इसमें जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए वाइएफसीसी की टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की. पुरस्कार वितरण समारोह में जेएससीए को-ऑर्डिनेटर धनजी सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, तरुण कुमार नाग, रंजीत कुमार बाला, निर्मल दुबे, सुमन कल्याण मंडल, तपन कुमार ओझा, आफताब आलम, सौमित्रा दे, वन बिहारी साव आदि शामिल हुए. विजेता टीम को नगद 40 हजार व उपविजेता टीम को 30 हजार रुपये व ट्रॉफी के साथ पुरस्कृत किया गया. पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी, अंपायर, स्कोरर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा बेहतर मंच

इस अवसर पर को-ऑर्डिनेटर धनजी सिंह ने कहा कि बहरागोड़ा जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजन सराहनीय पहल है. ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहे हैं. महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप जीतकर इतिहास रचा है. ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को खेल में बढ़ावा देने की जरूरत है. मौके पर अशोक कुमार कर, तरुण कुमार मिश्रा, मनोज कुमार पाठक, ध्रुव राय बिजली आलम, अफाक आलम, तपेश महापात्र, प्रदीप महापात्र, बाबू माइती, निशिकांत कुमार, विजय सिंह, शंकर पाल आदि समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola