East Singhbhum News : भ्रष्टाचारी का फोटो लेकर हेमंत सोरेन के खिलाफ आक्रोश रैली निकाल रही भाजपा : कुणाल षाड़ंगी

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : भ्रष्टाचारी का फोटो लेकर हेमंत सोरेन के खिलाफ आक्रोश रैली निकाल रही भाजपा : कुणाल षाड़ंगी

मुसाबनी. झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

विज्ञापन

मुसाबनी. भाजपा राज्य के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी का फोटो लेकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाल प्रदर्शन कर रही है. यह भाजपा के लिए हास्यास्पद स्थिति है. उक्त बातें झामुमो प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहीं. वे बुधवार को मुसाबनी नंबर एक स्थित झामुमो कार्यालय में प्रखंड कार्यकर्ताओं संह बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने कहा झामुमो कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा का राज्य सरकार के खिलाफ फैलाये जा रहे झूठ का पर्दाफाश करें. हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियां व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दें. उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे प्रचार व प्रोपेगेंडा का मुकाबला झामुमो कार्यकर्ता करेंगे. भाजपा की असलियत और उसकी गलत नीतियों का पर्दाफाश किया जायेगा.

झामुमो प्रखंड समिति का विस्तार, प्रधान सोरेन बने अध्यक्ष

बैठक मुसाबनी झामुमो प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. इसमें प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, प्रखंड उपाध्यक्ष रूपक कुमार मंडल, संजीवन पातर, मितेश हांसदा, मोहम्मद सलीम जावेद, प्रखंड सचिव महेश्वर हांसदा, सह सचिव कान्हू टुडू, हरमोहन महतो, साधु हेंब्रम, कोषाध्यक्ष पालू माझी, संगठन सचिव मोहम्मद अफरोज, प्रेस प्रवक्ता गौरांग महाली, कार्यालय सचिव अब्दुल रज्जाक उर्फ झुमरू खान, कार्यालय सह सचिव जादू नाथ मार्डी, सोशल मीडिया प्रभारी सोमाय सोरेन, प्रदीप भुइयां बनाये गये.

प्रखंड कार्यकारिणी में सभी पंचायतों के अध्यक्ष शामिल

प्रखंड कार्यकारिणी सदस्यों में सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष को शामिल किया गया. इनमें तुलसी भगत, समीर कुमार सामतो, अशोक कुमार दास, गंगाराम महतो, माहेश्वरी किस्कू, बुधन सिंह बानरा, गणेश टुडू, बसु सोरेन, बास्ता हांसदा, फारूक अली, सुभाष रंजन पातर, रामचंद्र मुर्मू, जगदीश मुर्मू, मोहम्मद अकबर अली, बाबूलाल हेंब्रम, मोहम्मद सुल्तान अंसारी, विराम मुर्मू, बागुन चंद्र हांसदा, अशोक कुमार सोरेन चुने गये. मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola