East Singhbhum News : बागजाता खदान के ठेका मजदूरों को त्योहारों पर तीन दिन छुट्टी, इएसआइ, स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा मिलेगी

Updated at : 01 Mar 2025 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : बागजाता खदान के ठेका मजदूरों को त्योहारों पर तीन दिन छुट्टी, इएसआइ, स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा मिलेगी

बागजाता सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ ने 10 सूत्री मांगों पर वार्ता की, प्रबंधन ने कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया

विज्ञापन

मुसाबनी. यूसिल बागजाता सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ ने ठेका मजदूरों की 10 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में यूसिल प्रबंधक के साथ वार्ता की. इसमें कई मांगों पर सहमति बनी. प्रबंधन ने त्योहारों पर तीन दिन छुट्टी की मंजूरी दी. वहीं, सभी मजदूरों को साल में एक बार इएल दिया जायेगा. वेतन भुगतान 10 तारीख के बजाय आठ तारीख को होगा. प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि इएसआइसी की सुविधा सभी मजदूरों को दिया जायेगा. सभी मजदूरों का स्वास्थ्य कार्ड बनाया जायेगा. अंडर ग्राउंड मजदूरों को जादूगोड़ा हॉस्पिटल में नि:शुल्क इलाज होगा. माइंनिग में किसी तरह की बहाली व प्रक्रिया के लिए नोटिस बोर्ड पर नोटिस लगायी जायेगी. यूनियनों को एक-एक कॉपी दी जायेगी. उक्त बिंदुओं पर प्रबंधन ने आश्वासन दिया. बैठक में भारतीय मजदूर संघ से पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष अनिमेष सिंह, मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह, संगठन मंत्री वीर बहादुर सिंह, सरायकेला जिला मंत्री केशव मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य संजय गोप, सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रूपाय हांसदा, महासचिव गणेश कर्मकार, रंजन कुमार, हिमांशु, यूसिल प्रबंधन की ओर से डी हांसदा, रोहित कुमार, टी भट्टाचार्य, एक एंटरप्राइजेज के कर्मी व घाटशिला कार्यपालक दंडाधिकारी अमन कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola