ePaper

जंगली हाथी की पीठ में घुसी नुकीली मशाल, दर्द से चिंघाड़ते हाथी का Viral VIDEO

Updated at : 17 Aug 2024 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
wild elephant dead in jhargram west bengal

इस हाथी की पीठ में धंस गई थी नुकीली मशाल. फोटो : प्रभात खबर

West Bengal News: झारखंड की सीमा से सटे झारग्राम में एक जंगली हाथी की उस वक्त मौत हो गई, जब उस पर नुकीली मशाल से हमला किया गया. वह दर्द से कड़ाहता रहा.

विज्ञापन

West Bengal News|चकुलिया (पूर्वी सिंहभूम), राकेश कुमार : झारखंड के पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में जंगली हाथी की पीठ में नुकीली मशाल घुस गई. इसकी वजह से वह काफी देर तक दर्द से तड़पता रहा. चिंघाड़ता रहा. अंत में उसकी मौत हो गई. घटना झारखंड की सीमा से सटे झारग्राम की है.

पूर्वी सिंहभूम जिले से सटे झारग्राम राज कॉलेज परिसर में 16 अगस्त (गुरुवार) की सुबह 4 जंगली हाथी घुस गए. हाथियों को देखने के लिए काफी संख्या में लोग भी एकत्रित हो गए. इस बीच एक जंगली हाथी को निशाना बनाकर किसी ने मशाल से हमला कर दिया. मशाल लोहे की नुकीली छड़ की मदद से बनाई गई थी.

अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंकी गई यह मशाल हाथी की पीठ के बीचोबीच धंस गया. इसके बाद दर्द के मारे हाथी चिंघाड़ने लगा. उसकी चीत्कार से समूचा क्षेत्र गूंज उठा. दर्द से कराहते हाथी ने 17 अगस्त (शुक्रवार) की सुबह दम तोड़ दिया.

जिस मशाल से हाथी पर हमला किया गया, उसका इस्तेमाल आमतौर पर (हुला टीम) क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा किया जाता है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी टीम के किसी सदस्य के हमले से हाथी की मौत हुई है. सूचना पाकर झारग्राम के डीएफओ मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read

चांडिल में ट्रेन से कट कर हाथी की मौत, इंजन भी क्षतिग्रस्त

लेटेमदा स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर हाथी की मौत, एक दर्जन ट्रेनें रही प्रभावित

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola