East Singhbhum News : अगला चुनाव अकेले लड़ेंगे, कांग्रेस को टूटने नहीं देंगे : डॉ प्रदीप बलमुचु

घाटशिला से तीन बार के विधायक व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु सोमवार को घाटशिला पहुंचे.
घाटशिला.
घाटशिला से तीन बार के विधायक व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु सोमवार को घाटशिला पहुंचे. उन्होंने एक होटल में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ घाटशिला उपचुनाव को लेकर बैठक की. बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई है. कुछ दिन पूर्व दिल्ली गये थे. वहां भी बात की. रविवार को दोबारा पार्टी के झारखंड प्रभारी से बात हुई. फिर दिल्ली जा रहे हैं. बुधवार को फिर बात करेंगे. हमने जो कहा है, उसी पर जोर देंगे. हमने दो-तीन बातें रखी हैं. पहली यह कि पिछले लोकसभा चुनाव में अपनी सीट गठबंधन को दी. वह किसी कद्दावर नेता के लिए नहीं, बल्कि गठबंधन के लिए दी. अब विधानसभा उपचुनाव है. हमें अपनी स्थिति का फिर से आकलन करना होगा. झामुमो ने प्रस्ताव पास किया है कि अगला चुनाव अकेले लड़ेगा. दूसरी बात, हमारा अलग लड़ना सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं डालेगा, बल्कि इससे हमें अपनी स्थिति आंकने का मौका मिलेगा. ‘हम आपकी मदद करें और आप हमारे लिए गड्ढा खोदते रहें, ऐसा नहीं चलेगा’डॉ बलमुचु ने कहा कि तीसरी और मुख्य बात कि कोई भी हमारे संगठन को तोड़ने का प्रयास करे, तो हम उसके साथ सहयोग नहीं करेंगे. ताली दोनों हाथों से बजेगी. ऐसा नहीं कि हम आपकी मदद करते रहें और आप हमारे लिए गड्ढा खोदते रहें. अभी बातचीत जारी रहेगी. हम अपने सहयोगी नेताओं से बात करेंगे. कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे. मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष शेख अशरफ भोलू, अब्दुल गफ्फार, शमशेर खान, पिंटू दास, सिराज अली, आफताब खान, शेख अकबर, तापस बोस, शमशाद खान आदि कांग्रेसी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




