बागबेड़ा समेत 14 पंचायत में पेयजल संकट, विधायक से टैंकर की संख्या बढ़ाने की मांग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बागबेड़ा समेत 14 पंचायतों में पीने का पानी की घोर संकट है. जलस्तर तेजी से पाताल पर जा रहा है. लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं. पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक से समाधान की दिशा में कदम उठाने की मांग की है.
विज्ञापन
जमशेदपुर.
बागबेड़ा, करनडीह, हरहरगुट्टू, घाघीडीह, सोमायझोपड़ी समेत 14 पंचायतों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है. शनिवार को बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों ने पोटका के विधायक संजीव सरदार से मुलाकात की. बताया कि पूरे क्षेत्र में चापाकल खराब हैं. भू-गर्भीय जलस्तर 500 से 700 फीट के करीब चला गया है. लोग पीने के पानी पर प्रतिदिन सौ रुपये तक खर्च कर रहे हैं. टैंकरों के आगे लंबी लाइन लग रही है. विधायक से उक्त क्षेत्रों में टैंकरों की संख्या बढ़ाने की मांग की. विधायक ने टैंकरों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया. विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत करने की बात कही. प्रतिनिधिमंडल में सुनील गुप्ता, संतोष ठाकुर, अजीत सिन्हा, रंजन सिंह, सुधीर दुबे आदि शामिल थे.जलापूर्ति योजना के कार्य में तेजी लाने की मांग :
पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त से मिला. एक मांग पत्र सौंपकर बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के कार्य की गति में तेजी लाने का मांग की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










