East Singhbhum News : बीडी स्टार जोड़सा को हराकर टूरिस्ट फुटबॉलर गाड़ीग्राम बना चैंपियन

रंजन हेब्रम को बेस्ट गोलकीपर और संजय सोरेन को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार मिला
पटमदा. पटमदा एसएस हाई स्कूल मैदान में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ. रोमांचक फाइनल मुकाबले में टूरिस्ट फुटबॉलर टीम गाड़ीग्राम ने बीडी स्टार जोड़सा को टाई-ब्रेकर में एक गोल से हराकर चैंपियन बनी. शुक्रवार से शुरू हुए इस खेल महोत्सव में 32 टीमों ने हिस्सा लिया. विजेता गाड़ीग्राम टीम को 60000 रुपये नगद व ट्रॉफी, उपविजेता जोड़सा टीम को 40000 रुपये व ट्रॉफी, तीसरे स्थान पर रही एंटरटेंट एफटी बेलटांड और चौथे स्थान पर रही ब्लैक टाइगर कटिन को 20000 रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सांसद विद्युत वरण महतो ने सम्मानित किया. प्रतियोगिता में विश्व रंजन हेब्रम को बेस्ट गोलकीपर और संजय सोरेन को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार मिला, जिन्हें पुरस्कार स्वरूप साइकिल और ट्रॉफी दी गयी. मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल पर देशभर में सांसद खेल महोत्सव आयोजित हो रहा हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच मिल सके. उन्होंने कहा, भारत में क्रिकेट और हॉकी की तरह अब फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, आर्चरी जैसे खेलों में भी युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं. हमें युवाओं को खेल और शिक्षा के माध्यम से नशे से दूर रखकर देश की पहचान बनानी है. कार्यक्रम में रिटायर्ड शिक्षक शरत सिंह सरदार, पंचानन दास, गिरिजा प्रसाद मिश्र, भाजपा नेता प्रदीप महतो, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल, दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति के जलन मांडी, मुखिया संघ अध्यक्ष कृष्णपदो सिंह समेत जनप्रतिनिधि, शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित थे.
रॉयल ब्लड को हरा पलासबनी सेफा में, फाइनल आज
पोटका. पोटका विधानसभा के जुड़ी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मेनका सरदार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल व सांसद प्रतिनिधि यशवंत महतो उपस्थित थे. प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही है. पहले दिन 16 टीमों के बीच मुकाबले हुए. पलासबनी ने रॉयल ब्लड हाता को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जायेगा, जहां मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर उपेंद्रनाथ सरदार, गणेश कुमार सरदार, मनोज कुमार सरदार, मनोज राम, चंद्रशेखर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुदीप डे, पिंटू पुरान, सनत सी, श्यामल प्रधान, कमेटी के मधुसूदन भट्टाचार्य, हरमोहन गोप, रायसिंह सरदार, सुभाष सरदार, पीयूष गोस्वामी, रोहित सरदार, राजू सरदार, ऋतिक सरदार, जग्गा सरदार, अजय सरदार, बाबू सरदार, सुमित सरदार, गोपेन सरदार, अजय सरदार, संजय सरदार, गणेश पात्र आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




