ePaper

East Singhbhum News : ट्रक चालक को चाकू दिखाकर 4080 रुपये की छिनतई

Updated at : 02 Jan 2026 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : ट्रक चालक को चाकू दिखाकर 4080 रुपये की छिनतई

दोनों अपराधी जमशेदपुर के बर्मामाइंस और टुइलाडुंगरी के रहने वाले हैं

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पोटका

पोटका थाना के हाता चौक के पास ट्रक चालक को चाकू दिखाकर उससे पर्स की छिनतई कर ली. चालक के पर्स में 4080 रुपये और ड्राइविंग लाइसेंस था. चालक ने इसकी जानकारी पोटका पुलिस को दी. पुलिस ने फौरी कार्रवाई कर अपराधियों का पीछा कर तुड़ी के समीप पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जमशेदपुर के बर्मामाइंस के विक्की सिंह और टुइलाडुंगरी के आसिफ खान के रूप में की गयी है. पुलिस ने दोनों अपराधियों से पूछताछ कर जेल भेज दिया है. घटना की जानकारी देते हुए जादूगोड़ा के इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद एवं पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं. गुरुवार रात में पुलिस को जानकारी मिली कि दो अपराधी हाता चौक से ट्रक चालक से छिनतई कर बाइक से सुंदरनगर की ओर भाग रहे हैं. जानकारी मिलते ही पोटका पुलिस सक्रिय हुई. सुंदरनगर पुलिस के सहयोग से दोनों अपराधियों को तुड़ी फुटबॉल मैदान के पास धर दबोचा. इस दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से ट्रक चालक का पर्स, पर्स में रखे 4080 रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, घटना में प्रयुक्त दो चाकू एवं बाइक को जब्त कर लिया है. दोनों अपराधियों को पकड़ने में पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो, सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा, अवर निरीक्षक सुनील टूटी, बाबुजन बास्की आदि ने सराहनीय योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola