East Singhbhum News : गांव तक नहीं है सड़क, बीमार को खटिया पर पहुंचाया अस्पताल

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : गांव तक नहीं है सड़क, बीमार को खटिया पर पहुंचाया अस्पताल

गुड़ाबांदा. डोंगादह गांव के जाराडीह टोला मुख्यधारा से कटा

विज्ञापन

गुड़ाबांदा .

पूर्वी सिंहभूम जिला का गुड़ाबांदा प्रखंड आज भी उपेक्षित है. प्रखंड के बीहड़ गांवों और टोलों तक विकास की किरणें नहीं पहुंची हैं. यहां के लोगों ने कई किमी पैदल चलकर मतदान किया. लोकतंत्र के झंडे को बुलंद किया. हालांकि, इनके हालात अबतक नहीं बदले हैं. लोग कहते हैं कि हम लोग हर बार वोट देते हैं, पर हमारी सुनता कोई नहीं. हम किस से फरियाद करें. दरअसल, गुड़ाबांदा प्रखंड की सिंहपुरा पंचायत स्थित डोंगादह गांव का जाराडीह टोला मुख्यधारा से कटा है. गांव तक पहुंच पथ नहीं है. उबड़-खाबड़ पगडंडी सहारा है. उसके बीच में एक पहाड़ी नाला है, जहां पुलिया नहीं है. किसी के बीमार पड़ने या महिला को प्रसव पीड़ा उठने पर ग्रामीण परेशान होते हैं. कुछ ऐसा ही बुधवार देखने को मिला.

जाराडीह टोला के बाबूलाल सबर (47) की तबीयत खराब हो गयी. वह टीबी की बीमारी से ग्रसित है. ग्रामीणों ने खटिया पर बीमार सबर को ग्रामीणों ने चार किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया. गांव तक सड़क नहीं होने के कारण खटिया पर मरीज को लेटा कर गांव के चार युवक कंधा में ढोकर चार किमी दूर मुख्य सड़क पर ले गये. वहां से वाहन भाड़ा कर अस्पताल पहुंचाया.

एक सड़क व पुलिया बना दे सरकार

ग्रामीणों ने कहा कि जाराडीह टोला मुख्यधारा से कटा है. गांव तक सड़क नहीं है. गांव के बीच एक नाला है, जो बरसात में भर जाता है. मुश्किल बढ़ जाती है. सरकार और प्रशासन से मांग करते हैं कि एक सड़क और नाला पर पुलिया बना दिया जाये.

गुड़ाबांदा में स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट

ग्रामीण कहते हैं कि गुड़ाबांदा प्रखंड में आज तक सीएचसी नहीं बना. यहां के मरीज नदी पार कर धालभूमगढ़ सीएचसी में इलाज कराने जाते हैं. गुड़ाबांदा की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है. मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई गांवों तक वाहन नहीं पहुंच पाता है. सरकार विकास के दावे करती है, पर ऐसे मामलों से पोल खुल जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola