East Singhbhum News : दूसरे कमरे में सोता रहा मालिक और चोर साफ कर गये अलमीरा
कालिकापुर की दुकान से ढाई लाख रुपया नगद समेत 20 हजार रुपये के गहने चोरी
पोटका. पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर गांव में घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने दुकान के दराज में रखे ढाई लाख रुपया नगद समेत 20 हजार के जेवर की चोरी कर ली. घटना सोमवार रात की है. इस मामले में पीड़ित रीछपाल भकत ने पोटका थाना में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में कहा कि सोमवार देर रात को चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर आगे बनी दुकान तक गये. दुकान के दराज में रखे ढाई लाख रुपया नगद सहित अलमीरा से आभूषण की चोरी कर ली. उस समय घर के लोग बगल के कमरे में सोये थे. इससे किसी को कुछ जानकारी नहीं हुई. सुबह को टूटा हुआ दरवाजा देखकर चोरी की जानकारी मिली. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए