East Singhbhum Newsबरसोल : घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum Newsबरसोल : घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन

बरसोल.

बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा निवासी तापस बेरा (22) ने रविवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर थाना प्रभारी चंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. परिजनों से के अनुसार, दो साल पहले युवक की शादी हुई थी. घर में अपनी पत्नी व मां के साथ हमेशा कलह करता था. शनिवार को किसी कारण से पत्नी के साथ कलह हुआ था. उसके बाद पत्नी अपने मायके चली गयी. रविवार को युवक अपने घर में फंदा के सहारे झूलता पाया गया. बताया जाता है कि घरेलू विवाद होने के कारण आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola