East Singhbhum News : हथियार दिखा एजेंट से “3.58 लाख लूटे

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : हथियार दिखा एजेंट से  “3.58 लाख लूटे

शाखा से ग्राहकों को भुगतान करने के लिए नकद लेकर जुटिया जा रहे थे सुब्रत सिंह

विज्ञापन

बरसाेल. झाड़ग्राम जिले के जामबनी ब्लॉक में मंगलवार को हुई सशस्त्र लूट की सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी है. बहिरग्राम के जंगल क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर सर्विस प्वाइंट (सीएसपी) एजेंट से 3.58 लाख रुपये लूट लिये. जानकारी के अनुसार, सीएसपी एजेंट सुब्रत सिंह जामबनी स्थित पीएनबी शाखा से ग्राहकों को भुगतान के लिए नकदी निकालकर जुटिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान जंगल के भीतर पहले से घात लगाये बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और सिर पर बंदूक तानकर रुपये की मांग की. विरोध करने पर एजेंट और बदमाशों में हाथापाई हो गयी. एजेंट ने हथियार छीनने की कोशिश की, हमलावर ने मारकर जमीन पर गिराया : बताया जाता है कि सुब्रत सिंह ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश से हथियार छीनने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें जमीन पर गिरा दिया. वे मदद के लिए चिल्लाये, लेकिन सुनसान जंगल क्षेत्र में कोई सहायता नहीं मिली. इसके बाद बदमाशों ने बंदूक की बट से वार कर उन्हें घायल कर दिया और नकदी लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही जामबनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एजेंट को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लूट में प्रयुक्त वाहन और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. दिनदहाड़े जंगल क्षेत्र में हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola