East Singhbhum News : घाटशिला जेल में गांजा सप्लाई करने घुसा युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : घाटशिला जेल में गांजा सप्लाई करने घुसा युवक गिरफ्तार

घाटशिला के खारिका शोल 
गांव का रहने वाला है आरोपीसुरक्षाकर्मियों ने संदेह होने पर युवक को पकड़कर जांच की

विज्ञापन

धालभूमगढ़. पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला जेल में मंगलवार को गांजा लेकर घुसे युवक को धालभूमगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कैदी से मिलने के बहाने जेल परिसर तक पहुंचा था. धालभूमगढ़ पुलिस ने आरोपी सुजल गोराई को जेल भेज दिया है. सुजल गोराई घाटशिला थाना क्षेत्र के खारिका शोल गांव का रहने वाला है. वह जेल में बंद एक कैदी से मिलने के नाम पर अंदर तक पहुंचा. उसी कैदी के माध्यम से गांजा सप्लाई की कोशिश कर रहा था.

स्थानीय गांजा सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा है आरोपी

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुजल गोराई स्थानीय स्तर पर गांजा सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. उसी नेटवर्क से उसने गांजा खरीदा था. पुलिस अब पता लगाने में जुटी है कि नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. जेल के भीतर किसी अन्य कैदी या बाहरी व्यक्ति की इसमें भूमिका तो नहीं है.

नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस, जेल की सुरक्षा बढ़ायी गयी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है. दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की बात कही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. नेटवर्क का पता चलने पर अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जायेगी.

अंडरवियर की जेब में गांजा छिपाकर रखा था

जानकारी के अनुसार, जेल गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने शुरुआत में युवक की सामान्य जांच की. इसमें कोई संदिग्ध वस्तु सामने नहीं आयी. हालांकि, वह भीतर किसी को कुछ सौंपने की कोशिश कर रहा था, तभी गार्डों को शक हुआ. उसे पकड़कर तलाशी ली गयी. युवक ने अंडरवियर की जेब में गांजा छिपाकर रखा था. इसके बाद तत्काल धालभूमगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola