ठनठनी घाटी में टेंपो पलटा, जुगसलाई के छह लोग घायल
Updated at : 24 Apr 2024 9:44 PM (IST)
विज्ञापन

ठनठनी घाटी में टेंपो पलटा, जुगसलाई के छह लोग घायल
विज्ञापन
-पटमदा : लोवाडीह गांव में शादी पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे टेंपो सवार
-घायलों में एक महिला, बच्चा समेत 6 लोग शामिल, सभी एमजीएम में भर्ती
प्रतिनिधि, पटमदा
पटमदा के लोवाडीह गांव में मंगलवार की रात शादी की पार्टी में शामिल होने जुगसलाई निवासी छह लोग आये थे. सभी बुधवार की सुबह वापस घर लौटने के क्रम में ठनठनी घाटी के पास टेंपो के पलटने से घायल हो गये. दुर्घटना में घायल सभी लोग टेंपो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, इतने में टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर ठनठनी घाटी के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. घायलों में एक महिला, बच्चा समेत 6 लोग शामिल हैं. मुख्य सड़क से गुजर रहे लोगों ने 108 एम्बुलेंस को कॉल करके बुलाया व पटमदा पुलिस को मामले की सूचना दी. इस मामले में पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने बताया कि सभी घायलों को एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि दुर्घटना में शामिल टेंपो को पुलिस ने जब्त कर लिया है. उन्होंने बताया कि सभी जुगसलाई के रहने वाले हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




