East Singhbhum News : ‘आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी’

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : ‘आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी’

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर बुधवार को घाटशिला रेलवे स्टेशन स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

घाटशिला.

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर बुधवार को घाटशिला रेलवे स्टेशन स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने की. राजीव गांधी अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाये. कांग्रेस के प्रदेश सचिव तापस चटर्जी ने कहा कि राजीव गांधी को सही मायने में आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है. उन्होंने कंप्यूटर क्रांति और दूरसंचार सुधार की नींव रखी. इसने भारत के विकास के नये आयाम दिये. कांग्रेस कार्यकर्ता उनके बताये मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा का संकल्प लेते हैं. मौके पर सुरोजित मोहरी, लोबिन सिंह, शेख फारूक, मनोज परिडा, संजीवन सीट, शैलेन सेन, तारक बारी, प्रदीप भद्रो, विनय राम समेत कई कांग्रेसियों और स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola