जमशेदपुर के लिए अच्छा काम करेंगे समीर, भारी मतों से जितायें : संजीव

Updated at : 22 May 2024 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर के लिए अच्छा काम करेंगे समीर, भारी मतों से जितायें : संजीव

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

पोटका में झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में विधायक संजीव सरदार ने जनसंपर्क अभियान चलाया. जिसमें उन्होंने समीर को जिताने की अपील की.

विज्ञापन

पोटका. जमशेदपुर लोकसभा के इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती की जीत निश्चित करने को लेकर पोटका के झामुमो विधायक संजीव सरदार ने उत्तर पोटका क्षेत्र के आसनबनी पंचायत क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने समीर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. सरदार ने कहा कि समीर आंदोलनकारी जुझारू प्रत्याशी हैं, जो हमेशा क्षेत्र की विकास को गंभीरता से लिए हैं. वह विधायक होने के नाते बहरगोड़ा विस क्षेत्र में अनेक काम किये हैं. जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में भी अच्छा काम करेंगे. इसलिये सभी समीर को भारी मतों से विजयी बनायें. केंद्र सरकार विकास करने में नाकाम रही है, जिसके कारण लोगों का विश्वास इंडिया गठबंधन की ओर लगातार बढ़ा है. देश में भाजपा की लहर समाप्त हो गयी है. उन्होंने गांव स्तर से इंडिया गठबंधन के नेता/कार्यकर्ताओं को जनताओं के साथ जुड़े रहने और झामुमो के लिए अधिक से अधिक वोट दिलाने की अपील की. मौके पर झामुमो नेता सुधीर सोरेन, चक्रधर महतो, रमेश सोरेन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola