पोटका में लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप, युवाओं की भीड़ उमड़ी
संबोधित करते, लाइसेंस वितरण करते एवं उदघाटन करते संजीव सरदार. | Prabhat Khabar Network
पोटका प्रखंड में पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया. विधायक संजीव सरदार ने युवाओं को लाइसेंस वितरित किए. जानें पूरी खबर.
प्रतिनिधि, पोटका
पोटका प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जिला परिवहन कार्यालय की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया. इस शिविर में पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया. इसके बाद उन्होंने युवाओं के बीच लर्निंग लाइसेंस का वितरण भी किया. इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की पहल की जा रही है. उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. दूरी और अन्य कारणों से कई युवा लाइसेंस नहीं बनवा पाते थे, जिससे उन्हें आगे चलकर कई तरह की परेशानियां होती थीं. अब सरकार की इस पहल से ग्रामीण युवाओं को अपने क्षेत्र में ही यह सुविधा मिल रही है.
पंचायतवार लगेगा कैंप, सभी का बनेगा लाइसेंस : डीटीओ
जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा की राज्य सरकार के निर्देश पर प्रखंड की सभी पंचायतों में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शिविर लगाने का आदेश जारी किया गया है, जल्द ही पंचायतवार शिविर लगाने का काम किया जायेगा. तिथि निर्धारित कर जल्द घोषणा की जायेगी. कार्यक्रम में बीडीओ अरुण मुंडा, सीओ निकिता बाला, थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो, जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार सहित जिला परिवहन कार्यालय एवं प्रखंड प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय सरदार
संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










