बोड़ाम में चोरों का आतंक, ज्वेलरी व मोबाइल दुकान से उड़ाई लाखों की संपत्ति

Updated:
विज्ञापन

फोटो, बोड़ाम बाजार में खाली पड़े ज्वेलरी दुकान व काटा गया दुकान का चदरा. | Prabhat Khabar Network

बोड़ाम बाजार में चोरों ने ज्वेलरी और मोबाइल दुकान की छत काटकर 8 लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पटमदा/बोड़ाम

बोड़ाम थाना से महज एक किलो मीटर दूर बोड़ाम बाजार स्थित श्री जयदेव ज्वेलर्स दुकान की छत पर लगे चदरा काट कर सोमवार देर रात चोरों ने सात लाख रुपये के आभूषणों की चोरी कर ली. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़कर साथ ले गये. सिर्फ यही नहीं यहां से पांच किलोमीटर दूर बरियादा गांव में स्थित ऑन लाइन दुनिया मोबाइल दुकान की छत पर लगे एस्बेस्टस काट कर एक लाख रुपये के मोबाइल फोन व नगद चुरा ले गये. इस संबंध में दोनों दुकानदारों ने बोड़ाम थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है.

ज्वेलरी दुकान में चोरी

ज्वेलरी दुकान से 15 ग्राम सोना और 2.9 किलो चांदी की चोरीबोड़ाम बाजार स्थित दीपक स्वर्णकार की 'श्री जयदेव ज्वेलर्स' दुकान की टीन काटकर चोर अंदर दाखिल हुए. मंगलवार सुबह जब व्यवसायी दुकान खोलने पहुंचे, तो सामान बिखरा देखकर चोरी का पता चला. दुकानदार के अनुसार चोरों ने करीब 15 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के सिक्के - 900 ग्राम, चांदी की चूड़ियां- 300 ग्राम, चांदी की चेन - 500 ग्राम, पुराना चांदी - 600 ग्राम, चांदी की पायल - 600 ग्राम, दुकान के गल्ले में रखे 25,000 रुपये नकद की चोरी कर ली. कुल मिलाकर लगभग 7 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है.

बारियादा गांव की मोबाइल दुकान को भी बनाया निशाना

इसी रात चोरों ने बोड़ाम थाना क्षेत्र के बारियादा गांव स्थित 'देव ऑनलाइन मोबाइल दुकान' को भी निशाना बनाया. दुकानदार देवेन महतो ने बताया कि चोर एस्बेस्टस की छत काटकर अंदर घुसे और गल्ले में रखे 31,000 रुपये नकद, 5 नए-पुराने मोबाइल फोन और 2 हेडफोन समेत कुल 1 लाख रुपये के सामान चुरा ले गये.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाये फिंगरप्रिंट

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि बोड़ाम के दो दुकानदारों ने दुकान में चोरी होने की लिखित शिकायत की है. सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि बहुत जल्द चोरी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इससे पूर्व फॉरेंसिक जांच टीम ने बोड़ाम ज्वेलरी दुकान और बारियादा मोबाइल दुकान पहुंच कर घटनास्थल की बारीकी से निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरा, छत, दरवाजे, लॉकर और अन्य जगहों से फिंगरप्रिंट जुटाकर साथ ले गये. जांच टीम के साथ बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- 50 लाख की ठगी मामले में कोडरमा पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार


विज्ञापन
Dilip Chandra Poddar

लेखक के बारे में

By Dilip Chandra Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola