मारवाड़ी उवि में दिशोम गुरु को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

4जी विजेता विद्यार्थियों एवं सुब्रतो कप खिलाड़ियों को सम्मानित करते | Prabhat Khabar Network

घाटशिला के मारवाड़ी प्लस-टू विद्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित।

विज्ञापन

घाटशिला. पावड़ा स्थित राजकीयकृत मारवाड़ी प्लस-टू हिंदी उच्च विद्यालय में मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ झामुमो नेता जगदीश भकत ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया. भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गुरुजी के जीवन, जल-जंगल-जमीन के संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान पर विचार रखे. इसमें सुष्मिता दास ने प्रथम, हरिहर हेंब्रम ने द्वितीय व विशु टुडू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं व प्रतिभागियों को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही, राज्य स्तरीय सुब्रतो कप अंडर-17 में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से शिबू सोरेन के आदर्शों और ईमानदारी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. मौके पर प्रधानाध्यापिका अमिता कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sidharth Anand

लेखक के बारे में

By Sidharth Anand

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola