चाकुलिया नगर पंचायत बोर्ड बैठक का लगातार दूसरे दिन भी बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन
फोटो: चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय | Prabhat Khabar Network

चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय | Prabhat Khabar Network

चाकुलिया नगर पंचायत की बोर्ड बैठक का लगातार दूसरे दिन बहिष्कार किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति से नाराज पार्षदों ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाकुलिया

चाकुलिया नगर पंचायत की बोर्ड बैठक का विवाद गहराता जा रहा है. लगातार दूसरे दिन भी बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया गया. इस बार नगर पंचायत उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया. हैरानी की बात रही कि बैठक खुद बुलाने वाले कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा ही अनुपस्थित रहे, जिससे नाराज होकर जनप्रतिनिधियों ने बैठक का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया.

इससे पहले, पहली बैठक का बहिष्कार नगर पंचायत अध्यक्ष सोमवारी सोरेन ने किया था. उनका आरोप था कि बैठक उन्हीं के अधिकार क्षेत्र से जुड़ी होने के बावजूद उन्हें इसकी सही जानकारी नहीं दी गयी थी. नाराज जनप्रतिनिधियों ने बताया कि चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय द्वारा पहले 30 जुलाई को बोर्ड बैठक बुलायी गयी थी. 29 जुलाई की रात को व्हाट्सएप ग्रुप पर आदेश जारी कर इसे रद्द कर दिया गया. इसके बाद 31 जुलाई की नयी तारीख तय की गयी. तय समय पर जब सभी जनप्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे, तब उन्हें सूचना मिली कि कार्यपालक पदाधिकारी खुद बैठक में उपस्थित नहीं रहेंगे.

बिना कोई ठोस कारण बताये बार-बार बैठक को रद्द करने और कार्यपालक पदाधिकारी के इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना रवैये से सभी जनप्रतिनिधि बेहद आहत हैं. इसी खराब बर्ताव और कार्यपालक पदाधिकारी की गैर-मौजूदगी के विरोध में उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने एकजुट होकर बोर्ड बैठक का पूरी तरह बहिष्कार करने का कड़ा निर्णय लिया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola