प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन पांच को, इसके बाद करें दावा-आपत्ति

Updated:
विज्ञापन
31जी 21- बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक को संबोधित करते एसडीओ | Prabhat Khabar Network

बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक को संबोधित करते एसडीओ | Prabhat Khabar Network

घाटशिला में 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने या सुधार के लिए दावा-आपत्ति की प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, घाटशिला

एसआइआर अभियान के तहत पांच अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. इसे लेकर शुक्रवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ अमिताभ भगत ने बीएलओ व सुपरवाइजरों के साथ बैठक की. यहां प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गयी. एसडीओ ने बताया कि पांच अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद दावा और आपत्ति की प्रक्रिया शुरू होगी. इस दौरान जारी होने वाले सभी नोटिस संबंधित मतदाताओं तक बीएलओ के माध्यम से पहुंचाये जायेंगे. उन्होंने निर्देश दिया कि नोटिस जारी करने से पहले बीएलओ सुपरवाइजर सभी मामलों की प्रारंभिक जांच करेंगे. इसके बाद प्रकरणों को सहायक निर्वाचक एआरओ के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा.

ससमय सभी कार्य पूरा करने का निर्देश

बैठक में बीएलओ सुपरवाइजरों को सभी बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में हुई चर्चा और दिशा-निर्देशों से सभी बीएलओ को अवगत कराने को कहा गया, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके.

सोशल मीडिया पर चलेगा विशेष हैशटैग अभियान

एसडीओ ने बताया कि पांच अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के दिन मतदाता जागरुकता के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर विशेष हैशटैग अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को अधिक से अधिक मतदाताओं तक जानकारी पहुंचाने और अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. अधिकाधिक लोग मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यक होने पर दावा व आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. बैठक में बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
मो. युनूस परवेज

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola