आधी रात में सीओ की छापेमारी, रोड किनारे बालू फेंक छह वाहन लेकर भागे चालक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2024 11:49 PM
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
उलदा स्लैग डंपिग यार्ड जाने वाली सड़क किनारे लगा बालू का ढेर, दोपहर में सड़क किनारे गिरे बालू को ट्रैक्टर से उठाकर ले भागे बालू माफिया
गालूडीह. जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद बालू का अवैध परिवहन और खनन रुक नहीं रहा है. शुक्रवार (तीन मई) की रात घाटशिला की सीओ निशात अंबर और गालूडीह पुलिस ने हाइवे पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान छह हाइवा के चालकों ने उलदा स्लैग डंपिंग यार्ड जाने वाली सड़क किनारे बालू डंप कर वाहन लेकर फरार हो गये. पुलिस-प्रशासन की टीम हाथ मलते रह गयी. जानकारी हो कि हाइवे से रोजाना अवैध ढंग से बालू लदे दर्जनों हाइवा रात में गुजरते हैं. पुलिस को भनक तक नहीं लगती है. घाटशिला में जब से नयी सीओ निशात अंबर आयी हैं, तब से रात में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापामारी अभियान तेज हुआ है. लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ अवैध बालू खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. इसके बावजूद यह काला धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है.
–कोट–
बालू का अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी. किसी भी परिस्थिति में क्षेत्र में बालू की अवैध ढुलाई नहीं होने दी जायेगी. इसके लिए हाइवे और केशरपुर चेक पोस्ट तथा पुतड़ू टोल प्लाजा के पास में हर रोज विजिट किया जा रहा है.– निशात अंबर, सीओ, घाटशिला
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










