East Singhbhum News : घाटशिला में मुस्लिम समाज ने नीतीश कुमार का पुतला फूंका
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान नीतीश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाये गये.
विज्ञापन
घाटशिला.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक महिला का नकाब खींचे जाने के विरोध में शुक्रवार को घाटशिला मुस्लिम समाज की ओर से सुभाष चौक पर उनका पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री के व्यवहार को अमर्यादित बताते हुए कड़ी निंदा की गयी और उनसे इस्तीफा देने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान नीतीश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाये गये. वक्ताओं ने कहा कि किसी भी महिला के सम्मान और गरिमा के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है. समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. मौके पर मो शाहिद, आशिक अंसारी, अफाक मंजर, मो शकील, मो मुजफ्फर, मो शकील अंसारी, मो हनीफ, मो साहेब, जियाउल, मंसूब अली सिद्दीकी, मो इरफान, मो साकिब, मो समीर समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










