East Singhbhum News : विधायक संजीव सरदार ने निर्मल महतो को याद किया

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : विधायक संजीव सरदार ने निर्मल महतो को याद किया

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित झारखंड भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन

पोटका. झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित झारखंड भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि निर्मल महतो केवल एक नाम नहीं, बल्कि झारखंड की पहचान हैं. उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जो आंदोलन किया, वह आने वाली पीढ़ियों को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा देता रहेगा. विधायक ने यह भी कहा कि निर्मल महतो का बलिदान हमें सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola