पोटका में ड्यूटी जा रही महिला चौकीदार की गला रेतकर हत्या करने के बाद हमलावर ने लगायी फांसी

दिन दहाड़े महिला चौकीदार की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. ज्योतिका के शव के पास खड़ी स्थानीय लोगों की भीड़. फोटो : प्रभात खबर
Murder in Potka: पूर्वी सिंहभूम के पोटका में एक महिला चौकीदार की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. दिन-दहाड़े ज्योतिका हेम्ब्रोम की तेज धारदार हथियार से गला रेतने के बाद हत्यारे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिस वक्त महिला चौकीदार की हत्या की गयी, वह अंचल कार्यालय में हाजिरी लगाकर अपने क्षेत्र में ड्यूटी के लिए निकली थी. गणेश माझी ने क्यों मारा ज्योतिका हेम्ब्रम को, जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट.
Table of Contents
Murder in Potka| पोटका (पूर्वी सिंहभूम), संजय सरदार : पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर से सटे पोटका थाना क्षेत्र में महिला चौकीदार की गला रेतकर हत्या कर हत्या करने के बाद हमलावर ने फांसी लगाकर जान दे दी. नवनियुक्त चौकीदार ज्योतिका हेम्ब्रोम की मंगलवार को दिन-दहाड़े हत्या कर दी गयी. उसकी लाश हाता-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग छोटा सिगदी की ओर जाने वाली सड़क पर मिली है. घटना दोपहर 12 से 1 बजे के बीच हुई.

अंचल कार्यालय में हाजिरी बनाकर काम पर जा रही थी ज्योतिका
ज्योतिका हेम्ब्रोम की हत्या किसने की है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. चौकीदार ज्योतिका हेम्ब्रोम अंचल कार्यालय में हाजिरी बनाकर स्कूटी से ड्यूटी क्षेत्र में जा रही थी, तभी हमलावर ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया.

Murder in Potka: हत्यारों की तलाश में पुलिस ने शुरू की छापेमारी
ज्योतिका हेम्ब्रोम की स्कूटी बगल में सही सलामत खड़ी थी. हेमलेट सीट के ऊपर रखा था. पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हमलावर को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू की गयी. ज्योतिका हेम्ब्रोम कालिकापुर के केंडमूड़ी की रहने वाली थी, जो घर की इकलौती पुत्री थी. चौकीदार के रूप में उनकी नियुक्ति 8 माह पूर्व अप्रैल 2025 में हुई थी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जहातू गांव के गणेश माझी ने की थी ज्योति की हत्या
थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना को जाहातू गांव के युवक गणेश माझी ने अंजाम दिया था. ज्योतिका की हत्या करने के बाद गणेश माझी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. खबर है कि गणेश माझी चौकीदार ज्योतिका हेम्ब्रोम से प्रेम करता था. पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें
East Singhbhum News : हाता में स्कूल बस ने साइकिल सवार को 20 फीट घसीटा, मौत
जमशेदपुर में घर में घुसकर पार्किंग कर्मचारी के सिर में 2 गोली मारी, मौत
East Singhbhum News : एनएच-18 पार कर रहे अधेड़ को वाहन ने कुचला, मौत
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




