East Singhbhum News : सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने से हुई दुर्घटना :सोमेश सोरेन

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने से हुई दुर्घटना :सोमेश सोरेन

कंपनी को सुरक्षा मानकों में सुधार के दिये निर्देश

विज्ञापन

धालभूमगढ़. घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शनिवार को धालभूमगढ़ के कदमबेड़ा स्थित गजानंद फेरो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पहुंचे. पावर प्लांट में बीते गुरुवार को दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गयी थी. विधायक ने घटनास्थल पर जाकर प्रबंधन से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों (सेफ्टी) का पालन लगभग नहीं के बराबर किया जा रहा है. इसके कारण दो मजदूरों की मौत हुई. उन्होंने सुरक्षा मानकों में कमी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की. प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक सुरक्षा व्यवस्था में समुचित सुधार नहीं किया जाता, तब तक कार्य बंद रहेगा. भविष्य में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. प्रबंधन को मजदूरों को दी जाने वाली सुरक्षा सुविधाओं के बारे में दो दिनों में विस्तार से जानकारी मांगी. घटना दुखद है. प्रबंधन को जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में परिजनों को बुलाकर वार्ता के बाद नियमानुसार मुआवजा भुगतान की बात कही. मौके पर जगदीश भगत, काली पद गोराई, अर्जुन चंद्र हंसदा, विक्रम टुडू, सुधीर सोरेन समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola