ePaper

East Singhbhum News : एमबीसी मानगो, क्रेजी इलेवन लिवरपूल बी व फाइटर इलेवन जीते

Updated at : 22 Dec 2025 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : एमबीसी मानगो, क्रेजी इलेवन लिवरपूल बी व फाइटर इलेवन जीते

घाटशिला. 31वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन

घाटशिला.

एचसीएल/आइसीसी की ओर से प्रायोजित 31वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को मऊभंडार स्पोट् र्स मैदान में चार मुकाबले खेले गये. इसमें एमबीसी मानगो (न्यू) जमशेदपुर, क्रेजी इलेवन टेल्को, लिवरपूल-बी जमशेदपुर और फाइटर-इलेवन घाटशिला ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया.

एमबीसी मानगो (न्यू) की 8 रनों से जीत

पहले मुकाबले में लालडीह ब्वॉयज धरमबहाल और एमबीसी मानगो (न्यू) जमशेदपुर के बीच खेला गया. टॉस जीतकर लालडीह ब्वॉयज ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एमबीसी मानगो (न्यू) की टीम ने 8 ओवर में 95/3 रन बनाये. मोनू ने शानदार नाबाद 71 रन की पारी खेली, जबकि मासूम ने 8 रन बनाये. जवाब में लालडीह ब्वॉयज धरमबहाल की टीम 8 ओवर में 87/3 रन ही बना सकी. बंटी ने 32 और सुरजीत ने 27 रन बनाये.

क्रेजी इलेवन टेल्को ने 4 विकेट से जीता मैच

दूसरे मुकाबले में क्रेजी इलेवन टेल्को जमशेदपुर और लिवरपूल-ए जमशेदपुर के बीच मुकाबला खेला गया. टॉस जीतकर लिवरपूल-ए ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. लिवरपूल-ए की टीम ने 8 ओवर में 57/6 रन बनाये. सत्यम ने 18 और इंद्रो ने 10 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रेजी इलेवन ने 6.5 ओवर में 58/5 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया. पवन ने 14 रन की अहम पारी खेली.

लिवरपूल-बी ने 5 विकेट से दर्ज की जीत

तीसरे मैच में चंदन स्ट्राइकर जमशेदपुर और लिवरपूल-बी जमशेदपुर के बीच मुकाबला हुआ. टॉस जीतकर चंदन स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. टीम ने 8 ओवर में 95/5 रन बनाये. अजय पंडित ने 43 और प्रकाश ने 23 रन बनाये. जवाब में लिवरपूल-बी की टीम ने 7.2 ओवर में 97/5 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया. मंजीत ने नाबाद 53 रन की बेहतरीन पारी खेली.

फाइटर इलेवन घाटशिला की 16 रनों से जीत

चौथे मुकाबले में इंज्वॉय इलेवन जमशेदपुर और फाइटर-इलेवन घाटशिला आमने-सामने हुए. टॉस जीतकर इंज्वॉय-इलेवन ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइटर-इलेवन की टीम ने 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 52 रन बनाये. जीतू ने 23 रन बनाये. जवाब में इंज्वॉय-इलेवन की टीम 8 ओवर में मात्र 36 रन पर सिमट गयी. मैचों का संचालन अंपायर सी सिन्हा, एस मजूमदार, एस भट्टाचार्य और एस मुखर्जी ने किया. स्कोरिंग की जिम्मेदारी एस भट्टाचार्य ने निभायी, जबकि उद्घोषक के रूप में जेके उपाध्याय और एनके राय उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola