जमशेदपुर प्रखंड से उलगुलान न्याय रैली में शामिल होंगे 500 से अधिक झामुमो कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर प्रखंड से उलगुलान न्याय रैली में शामिल होंगे 500 से अधिक झामुमो कार्यकर्ता

परसुडीह क्षेत्र के कुंडू भवन में झामुमो जमशेदपुर प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. बैठक में उलगुलान न्याय रैली को सफल बनाने पर चर्चा किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर.

परसुडीह खासमहल स्थित कुंडू भवन में सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. बैठक में 21 अप्रैल को रांची प्रभात तारा मैदान में आयोजित होनेवाले उलगुलान न्याय रैली को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने कहा कि रैली में जाने के लिए 15 बस व 25 सूमो वाहन की व्यवस्था की गयी है. पोटका विधानसभा अंतर्गत के जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र से 500 से अधिक कार्यकर्ता रैली में जायेंगे.सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को उलगुलान न्याय रैली के लिए तैयार रखें. बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, उपाध्यक्ष- जकता सोरेन, द्रौपदी मुंडा, सुनील किस्कू, चंद्रराय टुडू, नीता सरकार, जोबा मार्डी, मायावती टुडू, बनारस दास, सुमित्रा सांडिल, संगीता बारी, अलहा हांसदा, पुष्पा पाल, अंजु सोरेन, सोनाराम मुर्मू, गोकुल मार्डी, राजू ठाकुर, किशन कुशवाहा समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola