जेएमयू चुनाव के बाद करेगा कंपनी गेट के सामने धरना प्रदर्शन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

झारखंड मजदूर यूनियन ने राज्य सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कंपनी में 75 प्रतिशत स्थानीय को रोजी-रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की है. इसके अलावे मजदूरों के अन्य मांगों को भी उठाया गया है. जेएमयू चुनाव के बाद कंपनी गेट के सामने धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनायी है.
विज्ञापन
जमशेदपुर.
झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक टेल्को साउथ गेट हुई. बैठक में झारखंड मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष राजेश सामंत ने कहा कि यूनियन की ओर से आठ मई को 75 प्रतिशत स्थानीय को रोजगार व नियोजन को लेकर कमिंस गेट के सामने धरना होना था. आदर्श आचार संहिता की वजह से धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद कंपनी गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार स्थानीय लोगों को रोजी-रोजगार व नौकरी में प्राथमिकता देनी होगी. बैठक में यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेश सामंत समेत पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष उमाकांत दास, कोल्हान प्रभारी ललित केरकेट्टा, मुखिया शिवलाल लोहरा, अमित दास, पिंकी सिंह, छोटे सरदार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










