चाकुलिया के केरूकोचा में सड़क के बीच है खंभा, हादसे का डर

Updated:
विज्ञापन

फोटो : केरूकोच मुखिया टोला में सड़क बन कर तैयार बीच में खड़े हैं बिजली के खंभे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाकुलिया के केरूकोचा में बिजली विभाग की लापरवाही से सड़क के बीच में खंभे खड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को हर समय बड़े हादसे का डर सता रहा है।

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया प्रखंड स्थित जमुआ पंचायत के केरूकोचा मुखिया टोला में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आयी है. गांव में मुखिया फंड से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है. सड़क पर बिजली के खंभे पहले से मौजूद थे. पंचायत की मुखिया फुलमनी मार्डी द्वारा बिजली विभाग को कई बार सड़क बनाने के लिए बिजली के खंभे को हटाने की मांग की गयी. आवेदन दिया गया.

विज्ञापन

चाकुलिया प्रखंड सभागार में विधायक द्वारा आयोजित बैठक में विधायक के समक्ष जीएम से भी आग्रह किया गया. इसके बावजूद बिजली का खंभा नहीं हटाया गया. बाध्य होकर मुखिया जी ने बिजली के खंभे को बीच में ही खड़ा रहने दिया और सड़क निर्माण कार्य पूरा कर दिया. सड़क के बीचों-बीच फिलहाल दो बिजली के खंभे जस के तस खड़े हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola