महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना मुख्य लक्ष्य : महाप्रबंधक

18जी कार्यक्रम को संबोधित करते महाप्रबंधक रणवीर सिंह | Prabhat Khabar Network
घाटशिला में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किसान समृद्धि महोत्सव का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक ने महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।
प्रतिनिधि, घाटशिला
घाटशिला के होटल जेएन पैलेस में शनिवार को बैंक ऑफ इंडिया, जमशेदपुर अंचल की ओर से ‘किसान समृद्धि महोत्सव’ का आयोजन किया गया. इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों, बैंक सखियों और ब्लॉक परियोजना प्रबंधकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया प्रधान कार्यालय के महाप्रबंधक रणवीर सिंह थे, जबकि अध्यक्षता आंचलिक प्रबंधक पंकज कुमार मिश्रा ने की. समारोह में वित्तीय समावेशन को मजबूत बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर विशेष जोर दिया गया. समारोह को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. बैंक सखियों और बीपीएम की सक्रियता से बैंक की कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं. आंचलिक प्रबंधक ने कहा कि यह सम्मान समारोह ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार में योगदान देने वालों को समर्पित है. वहीं जिला परियोजना प्रबंधक मीनू पाठक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है और दूसरों को प्रेरणा मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










