East Singhbhum News : झारखंड अटल जी की देन : बाउरी

Updated at : 26 Dec 2024 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : झारखंड अटल जी की देन : बाउरी

जादूगोड़ा में सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

विज्ञापन

जादूगोड़ा. जादूगोड़ा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बुधवार को सुशासन दिवस के रूप में मनायी गयी. जादूगोड़ा के राखा कॉपर अटल चौक पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमर बाउरी, घाटशिला के पूर्व भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह समेत भाजपा की घाटशिला ग्रामीण जिला कमेटी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके पूर्व गरीबों के कल्याण व भाजपा के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए कंबल वितरण कर उनके योगदान को याद किया गया.

वाजपेयी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम करेगी पार्टी

कार्यक्रम में घाटशिला ग्रामीण जिला भाजपा कमेटी एकजुट दिखी. मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमर बाउरी ने कहा कि अटल जी की जयंती को इस साल शताब्दी वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है. इस दौरान पार्टी पूरे साल गरीबों के कल्याण व अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम करेगी. चुनाव में हार के बाद भी उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को देश के निर्माण व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष का आह्वान किया. कहा कि भले ही शासन झामुमो के हाथ में चला गया है, लेकिन झारखंड को अटल बिहारी वाजपेयी ने ही अलग किया था, जिसे संवारने व सजाने का हक भाजपा को है. उन्होंने परमाणु महाशक्ति के रूप में पोखरण विस्फोट में यूसिल की जादूगोड़ा यूरेनियम का महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया.समारोह को भाजपा नेता बाबू लाल सोरेन व मनोज प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया. कहा कि इस चुनाव में हार-जीत से घबराने की जरूरत नहीं है. कार्यकर्ता धरातल पर जाकर पार्टी की नीतियों को घर-घर बतायें.

कार्यक्रम में ये थे मौजूद

कार्यक्रम में प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी, घाटशिला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव, जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, रोहित सिंह परमार, तनुश्री दत्ता, लखन मार्डी, विक्रम सिंह, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, चंचल दास, सत्या तिवारी, हराधन सिंह, देवयानी मुर्मू, डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, गीता मुर्मू, सुभाष सिंह, दीपक दंडपात, हेमन्त नारायण देव, लिटा राम मुर्मू, मनोज सिंह, तरुण सिंह, राजेश गोप, दिलीप सी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola