जयराम महतो की पार्टी JLKM घाटशिला उपचुनाव के लिए देगी उम्मीदवार, JMM के अंदरखाने में क्या चल रहा है ?

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

तोंपचाची में आयोजित बैठक में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जयराम महतो, Pic Credit- Deepak Pandey

Ghatshila By Poll: घाटशिला उपचुनाव में राजनीतिक जंग तेज हो गयी है. जबकि जयराम महतो की पार्टी JLKM जल्द उम्मीदवार की घोषणा करेगी. वहींं JMM और भाजपा की रणनीति पर सस्पेंस बना हुआ है. इसलिए चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है.

विज्ञापन

Ghatshila By Poll: झारखंड के एक सीट पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो चुका है. लेकिन अभी तक न किसी पार्टी ने अपना उम्मीदवार दिया है न ही किसी ने नामांकन किया है. इस बीच जयराम महतो की पार्टी के तरफ बड़ी सामने आ रही है. सूचना है कि झारखंड लोकतांत्रि‍क क्रांतिकारी मोर्चा घाटशिला उपचुनाव में प्रत्याशी देगी और पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा. यह फैसला 13 सितंबर को धनबाद के तोपचांची में आयोजित बैठक में लिया गया. डुमरी विधायक जयराम महतो ने इसकी घोषणा की.

जेएलकेएम जल्द करेगा प्रत्याशी की घोषणा

जानकारी के अनुसार जेएलकेएम जल्द प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर देगा. इसके लिए केंद्रीय कमेटी द्वारा गठित एक टीम घाटशीला विधानसभा का दौरा करेगी. वहां से प्राप्त सूचना के आधार पर नाम का चयन करेगी. जिसके बाद प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी. सोमवार को हुई बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के अलावा उपाध्यक्ष देवेंद्र महतो के साथ साथ पार्टी के तमाम बड़े अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: बोकारो में दिल दहला देने वाला मामला, 15 माह तक घर में बंद रहे मां-बेटा, पुलिस ने कराया आजाद

पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के परिवार से ही किसी को झामुमो बना सकता है उम्मीदवार

दूसरी तरफ झामुमो ने भी अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के परिवार से ही किसी को उम्मीदवार बनाया जाएगा. इससे पहले कयास लगाये जा रहे थे कि रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन को यह टिकट दी जाएगी. हालांकि सूत्रों की मानें तो झामुमो अपनी रणनीति बदलकर रामदास सोरेन की पत्नी को भी उम्मीदवार बना सकती है. वहीं, भाजपा की बात करें तो उन्होंने भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी एक बार फिर चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन पर दांव लगा सकती है. नतीजा चाहे जो भी हो इतना तो साफ हो चला है कि जेएलकेएम के चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही मुकाबला दिलचस्प हो चला है. बता दें कि 24 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं.

Also Read: नक्सलियों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, हजारीबाग के जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola