East Singhbhum News : घायल मजदूरों को मिलता रहेगा वेतन : प्रबंधन

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : घायल मजदूरों को मिलता रहेगा वेतन : प्रबंधन

केंदाडीह माइंस हादसा : 12 मौजा समन्वय समिति ने प्रबंधन संग सुरक्षा पर चर्चा की

विज्ञापन

मुसाबनी. 12 मौजा केंदाडीह माइंस समन्वय समिति ने अध्यक्ष मेघराय सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार को माइंस प्रबंधन और ठेका कंपनी के साथ बैठक की. सोमवार की सुबह पाली में हुई दुर्घटना के कारणों और भविष्य की सुरक्षा पर चर्चा की गयी. समिति ने एचसीएल और ठेका कंपनी एसके खेतान के प्रबंधकों से माइंस में सुरक्षा मानकों का सख्ती से अनुपालन की मांग की. प्रमुख रामदेव हेंब्रम और महासचिव सुखलाल हेंब्रम ने स्पष्ट किया कि मजदूरों की जान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए. माइंस मैनेजर एस संपत कुमार और सेफ्टी मैनेजर सत्येंद्र कुमार ने समिति को आश्वस्त किया कि घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा के हर संभव कदम उठाये जाएंगे.

इलाज व स्वस्थ होकर लौटने तक वेतन भुगतान करेगी कंपनी

प्रबंधन ने समिति की मांगों को गंभीरता से लेते हुए घोषणा की, दुर्घटना में घायल हुए मजदूरों का बेहतर इलाज कराया जायेगा. वे जब तक पूरी तरह स्वस्थ होकर काम पर नहीं लौटते हैं, तब तक उनके वेतन का नियमित भुगतान किया जायेगा. इस आश्वासन से मजदूरों और उनके परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है. बैठक में ठेका कंपनी के एचआर प्रबंधक कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीनिवासन, और विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान शामिल हुए. मौके पर चाकुलिया के ग्राम प्रधान सुभाष टुडू, ऊपरबांधा के किसुन मुर्मू, हिमांशु सोरेन, झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जितेन सोरेन, मुख्य सलाहकार रसराज हांसदा और समन्वयक सुनील किस्कू सहित मजदूर उपस्थित थे.

मैनेजर से मिली केंदाडीह माइंस पुरानी कोर कमेटी

मुसाबनी. केंदाडीह माइंस पुरानी कोर कमेटी के अध्यक्ष मुखिया दुलारी सोरेन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को केंदाडीह के माइंस मैनेजर एस संपत कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा. इसमें जॉय माइनिंग सर्विसेज ठेका कंपनी के कार्यकाल में ग्राम सभा कर जो सूची दी गयी थी, उक्त सूची को फिर माइंस मैनेजर को सौंपा गया. प्रतिनिधिमंडल ने माइंस मैनेजर से सोमवार सुबह की पाली में माइंस में हुई दुर्घटना पर चर्चा की. दुर्घटना में घायल मजदूरों की उचित इलाज की व्यवस्था करने व सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में केंदाडीह के ग्राम प्रधान प्रफुल्ल सोरेन, टोला प्रधान शिवराज सोरेन, सचिव गुरुचरण रजवाड़, हरे कृष्णा मुर्मू, पंचानन दास, मितेश चंद्र हांसदा, शैलेंद्र सोरेन, उत्तम नारायण देव, गोपाल सोरेन, रामदास सोरेन सहित केंदाडीह व तेरंगा गांव के ग्रामीण शामिल थे. कोर कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मऊभंडार अस्पताल पहुंचकर इलाजरत घायल मजदूरों का हाल-चाल जाना.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola