पूर्वी सिंहभूम में कई बच्चे ब्रेन मलेरिया की चपेट में, दो दिन में तीन बच्चों की मौत
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
East Singhbhum Brain Malaria Cases: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में ब्रेन मलेरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है. एमजीएम अस्पताल में पूर्वी सिंहभूम जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आए करीब 15 मासूम बच्चे गंभीर स्थिति में भर्ती हैं.
East Singhbhum Brain Malaria Cases: झारखंड के जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया (सेरेब्रल मलेरिया) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इस समय अस्पताल के शिशु रोग विभाग में पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आए 15 मासूम बच्चे जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. इन सभी बच्चों में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि हुई है. शिशु रोग विभाग के डॉक्टर केके चौधरी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते के भीतर अचानक से दिमागी बुखार की शिकायत के साथ बच्चों के आने का सिलसिला बढ़ गया है. शिशु रोग वार्ड के बेड पूरी तरह से भर चुके हैं.
पांच बच्चों की हालत गंभीर, एनआईसीयू में चल रहा इलाज
पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में पिछले दो दिनों के भीतर तीन स्कूली बच्चों की मौत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. एक ही परिवार के दो लोग मलेरिया से पीड़ित हैं. जिसमें आठ वर्षीय सुबोला सरदार की मौत हो गई है. वहीं उसकी बहन खुशबू सरदार गंभीर बनी हुई है. उसे ब्रेन मलेरिया, गंभीर एनीमिया, दौरे और सांस लेने में तकलीफ के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया है. वहीं पोटका सेरेलाडीह निवासी मंगल भूमिज व उसका एक वर्षीय बेटा अभिजीत भूमिज मलेरिया से पीड़ित है. पोटका से बेहतर इलाज के लिए दोनों को एमजीएम अस्पताल लाया गया है. यहां भर्ती बच्चों में से पांच की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज एनआइसीयू में चल रहा है.
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धाउड़िया ने कहा कि ब्रेन मलेरिया मलेरिया का सबसे घातक रूप है. समय पर इलाज न मिलने पर इसमें मृत्यु दर 15 से 20 प्रतिशत तक होती है. वहीं बिना इलाज के यह 90 प्रतिशत जानलेवा है.
यह भी पढ़ें- दुमका : बनियारा पंचायत की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का जन-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
यह भी पढ़ें- प्रभात खबर दुमका गौरव सम्मान: शिक्षा, खेल, संस्कृति और प्रशासन के 37 विशिष्ट हस्तियों का हुआ सम्मान
यह भी पढ़ें- पलामू में पांडू पुलिस ने अवैध भंडारण किए गए 4800 सीएफटी बालू को किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










