east singhbhum news: धातकीडीह आंगनबाड़ी की जलमीनार छह माह से खराब, 24 बच्चे बेहाल

Updated:
विज्ञापन
east singhbhum news: धातकीडीह आंगनबाड़ी की जलमीनार छह माह से खराब, 24 बच्चे बेहाल

गालूडीह : पोषाहार के लिए दूसरे जगह से ढोकर लाना पड़ रहा पानी

विज्ञापन

-पंसस ने किया आंगनबाड़ी सहित अन्य जगहों के खराब जलमीनार का निरीक्षण -बीडीओ से जल्द समाधान को सौंपा ज्ञापन 9जी 20-धातकीडीह आंगनबाड़ी का खराब चापानल दिखते पंसस संवाददाता , गालूडीह घाटशिला प्रखंड की महुलिया पंचायत स्थित धातकीडीह आंगनबाड़ी केंद्र समेत कई जगहों पर सोलर संचालित जलमीनार खराब हैं. जिन्हें दुरुस्त करने के लिए महुलिया पंचायत समिति सदस्य शीला गोप ने घाटशिला बीडीओ यूनिका शर्मा को पत्र सौंपा है. बुधवार को पंसस शीला गोप ने आंगनबाड़ी केंद्र धातकीडीह का निरीक्षण भी किया. इस केंद्र में 24 बच्चे अध्ययनरत हैं. सेविका संपा दत्ता और सहायिका बारी मुनी ने कहा कि जलमीनार 6 माह से खराब है. गर्मी में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. जिसके कारण बच्चों के लिए भोजन पकाने के लिए दूसरी जगह से पानी ढोकर लाना पड़ता है. पंसस ने बताया कि धातकीडीह के ही नानेटोला में 6 माह से एक जलमीनार, धातकीडीह के भोटा मुर्मू के घर के सामने 6 माह से जलमीनार, बनियापाड़ा शिव मंदिर के सामने एक साल से जलमीनार, राजवाड़पाड़ा में दो साल से जलमीनार व कालीमाटी हरि मंदिर के पास तीन माह से जलमीनार बंद हैं. सभी जल मीनार को दुरुस्त करने का आग्रह किया गया है. गर्मी को देखते हुए हुए पानी की समस्या को संज्ञान लेते हुए बीडीओ यूनिका शर्मा ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Kumar

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola