मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की जनसभा 12 को, तैयारी में जुटा झामुमो

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
पोटका के नुननुनी में पंडाल का निर्माण शुरू हो गया. चुनावी जनसभा में 10 हजार से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है.
पोटका. जमशेदपुर लोकसभा के इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में 12 मई को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पोटका प्रखंड के नुननुनी टांड़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसमें पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहेंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक संजीव सरदार के निर्देशानुसार झामुमो की प्रखंड कमेटी जुट गयी है. प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन गुरुवार को दिनभर नुननुनी टांड़ में उपस्थित रहकर तैयारियों की जायजा लेते रहे. प्रखंड अध्यक्ष श्री सोरेन ने बताया कि कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोग जुटेंगे. यह कार्यक्रम दोपहर बारह बजे होगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह है. लोगों का रुझान लगातार झामुमो की ओर देखने को मिल रहा है. इसलिए झामुमो का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. श्री सोरेन के साथ सचिव भुवनेश्वर सरदार, उपाध्यक्ष हितेश भकत, अब्दुल रहमान, चक्रधर महतो, रमेश सोरेन, शिवचरण हांसदा, देव पालित आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




